फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को पढ़ाई के साथ दिखाई जाएंगी शॉर्ट फिल्म

Thu, 21 Jul 2016 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो ‌
विज्ञापन
एलयू के नए परिसर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) में अब प्रबंधन के छात्रों को ई-कंटेंट के माध्यम से पढ़ाया जाएगा। इतना ही नहीं उनको विषय की बेहतर समझ देने के लिए उससे जुड़ी शॉर्ट फिल्में भी दिखाई जाएंगी। ॉ
विज्ञापन


इसके लिए संस्थान द्वारा ई-कंटेंट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। बुधवार को कुलपति प्रो. एसबी निमसे ने आईएमएस के निदेशक प्रो. अरविंद मोहन से इस प्रोजेक्ट की स्थिति जानी। 

प्रो. अरविंद ने बताया कि प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और कुछ ई-कंटेंट तैयार भी हो गया है। लाइब्रेरी में चार कंप्यूटर पर सिर्फ ई-जर्नल्स और ई-लिटरेचर अपलोड हैं। स्टूडेंट्स उन्हें एक्सेस भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


आईएमएस के निदेशक प्रो. अरविंद मोहन ने बताया कि शॉर्ट फिल्म में चीजों को प्रैक्टिकली समझाया जाएगा। जैसे यदि मार्केटिंग का लेक्चर है तो फिल्म में मार्केटिंग करते हुए पूरा सीन होगा। इसके लिए कुछ प्रोफेशनल ग्रुप्स से बात चल रही है जो इस तरह की फिल्में तैयार करते हैं। 
विज्ञापन

ई-कंटेंट को लेकर तैयार किया जाएगा ऑनलाइन स्टोर

डेमो ‌पिक
इससे पढ़ाई रियल लाइफ से जोड़कर कराई जाएगी। दुनिया के नामी संस्थानों में मैनेजमेंट से जुड़ा बहुत सा ई-कंटेंट हैं। उसे भी यहां लाने की बात चल रही है। प्रो. अरविंद ने बताया कि उनके विभाग में अक्सर ही बाहर से गेस्ट लेक्चर करवाए जाते हैं। 

लेकिन उन लेक्चर को एक-दो स्पेशलाइजेशन के छात्र ही सुन पाते हैं। अब ऐसे लेक्चर्स की रिकॉर्डिंग की जाएगी जिसे बाकी स्टूडेंट्स भी देख सकेंगे। प्रो. अरविंद ने बताया कि ई-कंटेंट को लेकर एक ऑनलाइन स्टोर तेयार किया जाएगा जिसे एलयू की वेबसाइट से लिंक करेंगे।

इस कंटेंट को एक्सेस करने के लिए पासवर्ड उपलब्ध कराने पर विचार हो रहा है। इसमें ऐसा ई-कंटेंट भी हो सकता है जो क्लास में पढ़ाया ही न गया हो। 

इतना ही नहीं इस ई-कंटेंट का लाभ वर्तमान स्टूडेंट्स के साथ ही आईएमएस के पूर्व छात्र-छात्राओं को भी मिलेगा। उन्हें भी यह कंटेंट एक्सेस करने के लिए पासवर्ड दिए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान की लाइब्रेरी में लगे कंप्यूटर पर सारा ई-कंटेंट उपलब्ध रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें