फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट लीजिए और बनवाएं डीएल

Tue, 20 Aug 2013 08:10 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए जल्द ही ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा सभी जिलों में शुरू होगी। लखनऊ समेत छह जिलों में इस योजना की सफलता के बाद यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा मिलने से लोगों को आरटीओ कार्यालय में डीएल के लिए लगने वाली लाइन में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।

इस व्यवस्था के तहत अप्वॉइंटमेंट के तय समय पर कार्यालय जाकर बाकी औपचारिकताएं निपटाकर आप अपना डीएल पा सकते हैं।

प्रदेश में पारंपरिक ड्राइविंग लाइसेंस की जगह स्मार्ट कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस ने ले ली है। इसमें एक चिप में आपकी सभी प्रकार की जानकारियां उपलब्ध होती हैं।

कार्ड में बायोमेट्रिक फिंगर-प्रिंट, आंखों की पुतलियां व फोटो सभी कुछ होता है। डीएल बनवाने में अभी लोगों का काफी समय बर्बाद होता है।

आरटीओ कार्यालय में लोगों को घंटों लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए परिवहन विभाग ने लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, आगरा व गाजियाबाद में ऑनलाइन टाइम स्लॉट बुकिंग योजना शुरू की थी।
विज्ञापन


इस योजना की सफलता को देखते हुए सरकार ने अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया है। इस साल के अंत तक सभी जिलों में लोगों को ऑनलाइन अप्वॉइंटमेंट की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें