फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत दर्ज करने में नहीं चलेगी टालमटोल

Sat, 21 Sep 2013 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जन शिकायतों को दर्ज करने में नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों-अभियंताओं की टालमटोली से अब शहरवासियों को राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


सड़क, सफाई, पेयजल और आवारा जानवरों से सम्बंधित समस्याओं की शिकायत केलिए पीड़ित को नगर निगम के कार्यालय तक जाने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।

अब इंटरनेट के जरिए ऑनलाइन नगर निगम की एकीकृत शिकायत प्रणाली (lnnpgrs.in) पर सीधे जाकर या नगर निगम की वेबसाइट(lmc.up.nic.in) पर जाकर एकीकृत शिकायत प्रणाली को लिंक कर आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

आपकी शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी के लिए भी आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जानकारी भी आपको घर बैठे ही मिल जाएगी। ऑनलाइन के साथ ही फोन से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी रहेगी।
विज्ञापन

इस बारे में अपर नगर आयुक्त विशाल भारद्वाज ने बताया जनशिकायत दर्ज करने करने की नई व्यवस्था अगले माह तक शुरू हो जाएगी। नया सिस्टम 24 घंटे काम करेगा। इसके लिए अलग से एक कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित शिकायतों पर नजर रखने के लिए एक पासवर्ड दिया जाएगा।

वहीं नगर आयुक्त भी एक पासवर्ड के जरिए सभी विभागों से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति पर बराबर नजर रख सकेंगे। अभी वेबसाइट पर काम चल रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें