फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी महाविद्यालयों में 10 तक ऑनलाइन क्लास

विज्ञापन
लखनऊ विवि से जुड़े सभी महाविद्यालयों में 10 तक ऑनलाइन कक्षाएं चलेंगी। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी के सभी महाविद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने की सहमति दे दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने यह सहमति लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा भेजे गए पत्र के क्रम में दी है। वहीं, इसके बाद लविवि ने सभी 170 संबंध कॉलेजों को 10 अप्रैल तक ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए हैं।
लखनऊ विश्वविद्यालय में संक्रमण के काफी मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन की सहमति से परिसर में 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने की सहमति पिछले दिनों ली थी। वहीं, कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ने लगे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद लखनऊ विश्वविद्यालय सहयुक्त महाविद्यालय शिक्षक संघ व अन्य कॉलेज प्रशासन ने भी कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास चलाने की मांग की थी।
इसी क्रम में रविवार को लविवि रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने डीएम को पत्र भेजकर संबद्ध कॉलेजों में भी 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने की सहमति मांगी थी।
उन्होंने कहा कि डीएम ने महाविद्यालयों में 10 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास चलाने की सहमति दी है। इसी क्रम में कॉलेजों को भी ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि राजधानी में लविवि से संबद्ध लगभग 170 कॉलेज हैं। कई कॉलेजों ने एहतियातन पहले ही ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी थी।
वहीं, विवि ने 6 अप्रैल से प्रस्तावित परीक्षा भी पूर्व में ही टाल दी है और इसे 11 अप्रैल के बाद कराने का निर्णय लिया है।
पुनर्वास विवि में भी ऑनलाइन क्लास
डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी दिव्यांग विद्यार्थियों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों को ऑनलाइन व वाट्सअप आदि माध्यमों से ई-कंटेंट उपलब्ध कराने को कहा गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को डीन व विभागाध्यक्षों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की। रजिस्ट्रार अमित कुमार सिंह ने बताया कि विवि प्रशासन ने वर्तमान हालात को देखते हुए फिलहाल सभी यूजी-पीजी की क्लास ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। परीक्षाएं हो चुकी हैं। जिन विभागों में वाइवा व प्रैक्टिकल होने हैं, उसे भी ऑनलाइन करने का निर्देश दिया गया है। फिलहाल छात्रावास में कोई विद्यार्थी नहीं हैं और अभी छात्रावास खोले भी नहीं जाएंगे। अगले सप्ताह तय किया जाएगा कि जिन कोर्सों में प्रैक्टिकल पढ़ाई होती है, उनके विद्यार्थियों को बुलाया जाए या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें