फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीमियम ट्रेनों के लिए आज से ऑन लाइन बुकिंग

Thu, 09 Oct 2014 03:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे की घोषित प्रीमियम ट्रेनों का आरक्षण बृहस्पतिवार से खुल गया था।  दिल्ली से 19 अक्तूबर को रवाना होने वाली प्रीमियम का आरक्षण गुरुवार को, 20 अक्तूबर के लिए शुक्रवार को, 21 की ट्रेनों के लिए शनिवार और 22 की ट्रेनों के लिए रविवार को आरक्षण खुलेगा।
विज्ञापन


लखनऊ मेल सहित सभी रेगयुलर मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा रेलवे की घोषित स्पेशल ट्रेनों की सीटें पहले ही फुल हो गई हैं। इन ट्रेनों में लंबी वेटिंग के कारण स्थिति रिग्रेट हो गई है।

तत्काल से भी मंहगी पड़ेगी ये ऑनलाइन बुकिंग

अब इन ट्रेनों में तत्काल का सहारा ही बचा है। उधर रेलवे ने डायनामिक किराए की तर्ज पर चलने वाली पांच प्रीमियम ट्रेनें चलाने की तैयारी की है।

इन ट्रेनों में नई दिल्ली से लखनऊ का स्लीपर क्लास का किराया न्यूनतम 800 रुपये होगा। जबकि अधिकतम किराया 1600 रुपये से अधिक पहुंचने के आसार हैं।

वहीं एसी थर्ड का न्यूनतम किराया 1800 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 3600 से अधिक पहुंच सकता है। रेलवे की प्रीमियम ट्रेनों में उपलब्ध सीटों का ब्यौरा भी गुरुवार सुबह से ही ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

अब तक रेलवे की तैयारियों के अनुसार 19 अक्तूबर को एक, 20 अक्तूबर को एक, 21 अक्तूबर को तीन और 22 अक्तूबर को दो प्रीमियम ट्रेनें लखनऊ के लिए चलाई जाएंगी।

देवां मेला स्पेशल बस 11 से चलेगी

परिवहन निगम ने देवां शरीफ मेला के लिए भी 60 स्पेशल बसें चलाने की तैयारी की है। ये बसें 11 अक्तूबर से दिवाली तक चलेंगी।

लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कैसरबाग बस अड्डे से 20 और बाराबंकी से 40 बसों का संचालन होगा।

यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। ये बसें फैजाबाद रोड स्थित पॉलीटेक्निक चौराहे से भी यात्रियों को ले जाएंगी।

दिवाली पर यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर परिवहन निगम ने तीन हजार स्पेशल बसों की व्यवस्था की है। दिल्ली और पूर्वांचल सहित विभिन्न इलाकों के लिए ये नॉन स्टॉप बसें 20 से 26 अक्तूबर तक चलाई जाएंगी।

ड्राइवरों और कंडक्टरों को मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता


इन बसों में तय किमी से अधिक सफर पर ड्राइवरों और कंडक्टरों को प्रोत्साहन भत्ता भी मिलेगा। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

ये बसें आनंद विहार (दिल्ली) से वाया गाजियाबाद और हापुड़ और आनंद विहार से इटावा एवं कानपुर होते हुए वाराणसी, जौनपुर, इलाहाबाद, मिर्जापुर, भदोही, गाजीपुर, आजमगढ़, देवरिया, मऊ, गोरखपुर, महाराजगंज, बस्ती, बहराइच एवं गोंडा तक चलेंगी।

इसी प्रकार लखनऊ और कानपुर से भी पूर्वांचल और दिल्ली, बुंदेलखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के लिए नॉन स्टॉप बसों का संचालन होगा।

इस लिए घटाया किराया

विमान की तर्ज पर ट्रेनों में भी लागू हुआ डॉयनामिक किराया अब रेलवे पर भारी पड़ने लगा है। महंगे किराए से कम बुकिंग से परेशान रेलवे ने अब प्रीमियम ट्रेनों का न्यूनतम किराया घटा दिया है।

अब प्रीमियम ट्रेनों का न्यूनतम किराया तत्काल के बराबर न होकर सुपरफास्ट ट्रेनों के सामान्य किराए से भी कम हो गया है।

नई व्यवस्था से लखनऊ से दिल्ली की यात्रा की पहले बुकिंग कराने वाले यात्रियों का किराया स्लीपर क्लास में 120 और एसी थर्ड में 310 रुपये तक सस्ता पड़ेगा।

प्रीमियम ट्रेनों की सेवा जब शुरू हुई था, तब अधिक भीड़ के समय विमान की तरह बुकिंग होने वाली सीटों का किराया उसी अनुपात में बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी।

प्रीमियम ट्रेन का न्यूनतम किराया तत्काल के बराबर और अधिकतम तत्काल से दोगुने के समान तय किया गया था।

लखनऊ से दिल्ली का प्रीमियम का न्यूनतम किराया 405 और एसी थर्ड का 1065 रुपये से तय किया गया। जबकि अधिकतम किराए की सीमा अंतिम की दस प्रतिशत सीटों के लिए न्यूनतम किराए के तीन गुना अधिक तक हो गयी।
विज्ञापन

अब इतना हुआ दिल्ली का किराया

उत्तर रेलवे के सीपीआर ओ नीरज शर्मा बताते हैं कि प्रीमियम ट्रेन का न्यूनतम किराया सामान्य ट्रेनों के तत्काल के बराबर होता है।

प्रीमियम ट्रेनों में अधिक संख्या में यात्रियों को कम मूल्य पर टिकट मिले इसलिए दिल्‍ली से लखनऊ का न्यूनतम किराया साधारण मेल के समान कर दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले के बाद लखनऊ से दिल्ली तक का स्लीपर का न्यूनतम किराया 285 रुपए और अधिकतम किराया 1200 रुपए होगा।

वहीं थर्ड एसी का न्यूनतम किराया 755 रुपए और अधिकतम किराया 2200 रुपए होगा।

दीपावली पर भीड़ से निपटने के लिए रेलवे एक शताब्दी प्रीमियम ट्रेन भी चला सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें