फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 से करें इन बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग, 30 दिन पहले बुक करने पर होगा ये फायदा

Tue, 12 Feb 2019 03:17 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
होली पर ट्रेनों में सीट के लिए परेशान यात्रियों को बसें राहत दे सकती हैं। परिवहन निगम की वेबसाइट पर एसी स्लीपर, वोल्वो, मल्टी एक्सल वोल्वो, स्कैनिया, जनरथ व शताब्दी बसों में सीटों की एडवांस बुकिंग 15 फरवरी से शुरू होगी। इतना ही नहीं 30 दिन पहले सीट बुक कराने पर निगम पांच से 15 प्रतिशत तक किराये में छूट भी देगा।
विज्ञापन


परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) ने कहा कि इस बार भी होली पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली रूट पर 50 अतिरिक्त लग्जरी बसें चलाने की तैयारी है। वहीं, ऐसे रूटों को भी चुना जाएगा, जहां ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। परिवन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने बताया कि रेलवे से ऐसे रूटों की जानकारी ली जाएगी। 
विज्ञापन

मुंबई, बिहार की ट्रेनों में लगेंगे अतिरिक्त कोच

- फोटो : डेमो
वहीं पूर्वोत्तर रेलवे मुंबई व बिहार की दर्जनभर ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाएगा। 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में 11 फरवरी, 15053 छपरा-लखनऊ एक्स. व 15065 गोरखपुर पनवेल एक्स. में 12 फरवरी, 15067 गोरखपुर बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस व 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस में 13 फरवरी और 15068 बांद्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में 15 फरवरी को स्लीपर की अतिरिक्त बोगी लगाई जाएगी।

वहीं, 22420/19 आनंदविहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 23 फरवरी से 2 मार्च तक और गाजीपुर सिटी से 24 फरवरी से 3 मार्च तक स्लीपर का कोच लगेगा 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें