आरटीओ में दुपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए फैंसी वीआईपी नंबरों की ऑनलाइन ई नीलामी प्रक्रिया सोमवार से शुरू हुई। पहले दिन वीआईपी नंबर 0001 के लिए 22,500 रुपये तक बोली पहुंच गई। जबकि दूसरे नंबर पर 9999 वीआईपी नंबर रहा, जिसके लिए 22 हजार रुपये तक बोली लगाई गई।
इसी क्रम में 0007 नंबर के लिए 18 हजार रुपये, 1111 नंबर के लिए 17,500 रुपये और 0009 नंबर के लिए 16,500 रुपये की बोली लगाई गई। 346 वीआईपी नंबरों की सीरीज में 72 नंबरों के लिए 105 लोगों ने पंजीकरण करवाया था, जिन्होंने सोमवार को बोली में हिस्सा लिया। तीस जनवरी तक वीआईपी नंबरों के लिए बोली लगाई जाएगी, जिसके बाद उनके नाम घोषित किए जाएंगे, जिन्हें नंबर आवंटित किए गए हैं।