फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसआईआर ड्यूटी के बीच शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी संभव नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने एसआईआर (विशेष गहन संशोधन) प्रक्रिया की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बीएलओ के रूप में ड्यूटी लगी रहेगी। इस कारण शासन की ओर से जारी शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था का आदेश एसआईआर तक लागू होना संभव नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद शासन ने शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी पर आदेश जारी किया है। अभी महानिदेशक की ओर से आदेश आना बाकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एसआईआर की प्रक्रिया संपन्न होने तक आदेश जारी नहीं किया जाएगा। एसआईआर में ज्यादातर परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगी है और उन्हें स्कूल जाने से छूट दी गई है।

शिक्षा विभाग के अनुसार राजधानी के परिषदीय विद्यालयों में 5200 से अधिक शिक्षामित्र और अनुदेशक हैं। इनमें से ज्यादातर शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर में लगाई गई है। इस कारण प्रक्रिया के बीच ऑनलाइन हाजिरी शुरू करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि महानिदेशक स्तर पर आदेश जारी होने के बाद ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था लागू होगी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक संघ के अध्यक्ष सुधांशु मोहन ने बताया कि शिक्षकों के साथ विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए भी ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था शुरू होनी चाहिए।



आज से ट्रेनिंग भी करेंगे शिक्षक

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। निर्वाचन आयोग की ओर से एसआईआर प्रकिया जारी है। उधर, परिषदीय विद्यालय में छमाही परीक्षा चल रही है। इस बीच जिला बेसिक शिक्षा विभाग शुक्रवार से शिक्षकों की ट्रेनिंग भी शुरू कर रहा है। इसका आदेश जारी किए जाने के बाद से शिक्षक परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें