फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई ऐसे करें

Mon, 10 Mar 2014 01:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को वोटर आईडी कैंप का आखिरी दिन था लेकिन ऑनलाइन की प्रकिया चल रही है। अगर आप छूट गए हैं, तो परेशान न हो।
विज्ञापन


करना होगा ऐसे
•सबसे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट (www.ceouttarpradesh.nic.in) पर आपको जाना होगा। •इसमें जाकर ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करना होगा। •वेबसाइट आपका मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पूछेगा। •मोबाइल नंबर प्रदान करने के बाद आपके मोबाइल पर एक सत्यापन कोड प्राप्त होगा। •वेबसाइट पर आपको यूजर आईडी के रूप में अपना पंजीकरण करना होगा। •मतदाता पंजीकरण विधि के साथ आगे बढ़ने के लिए सत्यापन कोड वेबसाइट में डालना होगा। -इसके बाद अपको अपना आवेदन फार्म भरना होगा। •इसमें फोटो, निवास प्रमाण पत्र व जन्म प्रमाण पत्र को भी अपलोड करना होगा। •ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का काम जारी है।
क्या है प्रक्रिया •जैसे ही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास आपका भरा हुआ फॉर्म पहुंचेगा। •ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त करते ही वे फॉर्म डाउनलोड करतें हैं और आपके मूल हस्ताक्षर सत्यापित करने के लिए निवास स्थान पर जाते हैं। •बूथ लेविल अधिकारी (बीएलओ) घर आकर फॉर्म पर हस्ताक्षर कराते हैं। इसके बाद मतदाता सूची में नाम जोड़ दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन सा किसका फॉर्मनए मतदाता बनने के लिए- फॉर्म-6•विदेश में रहने वाले भारतीय मतदाताओं के लिए- फॉर्म-6 ए•नामों के शामिल किए जाने पर कोई आपत्ति के लिए- फॉर्म-7•मतदाता सूची में प्रविष्टियों को शुद्ध कराने के लिए- फॉर्म-8•एक ही विधानसभा क्षेत्र में पता बदलवाने के लिए- फॉर्म-8 ए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें