फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से, चरित्र प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा 

Fri, 16 Apr 2021 09:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन 16 अप्रैल से 31 मई तक लिए जाएंगे। शिक्षकों को आवेदन बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेरणा वेब पोर्टल और विभाग की वेबसाइट पर करना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आवेदन 16 अप्रैल से 31 मई तक लिए जाएंगे। शिक्षकों को आवेदन बेसिक शिक्षा विभाग के प्रेरणा वेब पोर्टल और विभाग की वेबसाइट पर करना होगा। विभाग की ओर से आवेदन के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। आपराधिक पृष्ठभूमि के शिक्षक को सम्मानित नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन


आवेदन पर विचार करने के लिए जिला एवं मंडल स्तर पर समिति का गठन किया जाएगा। जिला एवं मंडल स्तरीय समिति की संस्तुति के बाद राज्य स्तर पर चयन के लिए विभाग के सचिव की अध्यक्षता में राज्य चयन समिति का गठन किया गया है। 

चयन समिति में महानिदेशक, स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद, बेसिक शिक्षा निदेशक एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक गणेश कुमार को सदस्य बनाया है। राज्य चयन समिति 1 से 30 जून के बीच शिक्षकों की ओर से प्रस्तुत आवेदन पत्रों का मूल्यांकन, प्रस्तुतीकरण एवं हस्ताक्षर के जरिये विचार करते हुए प्रत्येक जिले से एक अध्यापक या अध्यापिका को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन की संस्तुति शासन को करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें