फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति व शुल्क भरपाई के लिए कल से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, रखना होगा इन बातों का ध्यान

Sun, 30 Jun 2019 05:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन

छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के ऑनलाइन आवेदन में आधार नंबर भरने में जरा सी चूक छात्रों के लिए भारी पड़ सकती है। योजना का लाभ लेने के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

विज्ञापन


आधार नंबर अनिवार्य रूप से भरना होगा। एक करोड़ से ज्यादा छात्र ऑनलाइन आवेदन करेंगे, इसलिए किसी तरह की दिक्कत न आने देने के लिए एनआईसी ने विशेष तैयारियां की हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्रों का सबसे पहले आधार नंबर और नाम मिलाया जाएगा। इनमें जरा भी गलती पाए जाने पर सॉफ्टवेयर में ऐसी व्यवस्था की गई है कि आवेदन ही रिजेक्ट हो जाएगा। जिनका आधार नंबर ठीक होगा, उनके मामलों में तत्काल जाति, आय व निवास प्रमाणपत्र और पिछले साल का रिजल्ट चेक होगा।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत विद्यार्थी 20 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। लेकिन, नवीनीकरण वर्ग के जो छात्र 20 अगस्त तक आवेदन कर देंगे, उनका आवेदन सही पाए जाने पर उन्हें दो अक्टूबर से पहले भुगतान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

छात्रों की संख्या ज्यादा होने से आवेदन में आई थी दिक्कत

समाज कल्याण विभाग के अनुसार, एक करोड़ से ज्यादा छात्रों के आवेदन करने की उम्मीद है। यहां बता दें कि पिछले साल छात्रों की संख्या ज्यादा होने के कारण ऑनलाइन आवेदन में काफी दिक्कत आई थी। हिट ज्यादा होने के कारण स्पीड धीमी हो गई थी।

यहां तक कि 15-20 दिन आवेदन करना ही मुमकिन नहीं हो पाया। नतीजतन, शासन को कई बार अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ी थी। इस बार ऐसी कोई दिक्कत न आए, इसलिए वेबसाइट पर स्पेस भी बढ़ाया गया है। एनआईसी को निर्देश दिए गए हैं कि प्रारंभ से ही पूरी स्थिति पर नजर रखें। ताकि, दिक्कत बड़ी होने से पहले ही उसका हल ढूंढा जा सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें