फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीएसई के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2020-21 और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2021-22 का आयोजन 13 दिसंबर को होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से शुरू हुआ। छात्र वेबसाइट www.entdata.in पर जाकर परीक्षा की जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित छात्रवृत्ति सापेक्ष बहुत कम आवेदन आते हैं। वर्ष 2020 में 1543 के सापेक्ष 9661 छात्रों ने ही आवेदन किया था। इसमें 8766 छात्रों ने ही परीक्षा दी थी। 3910 छात्र पास हुए और 3451 छात्रों का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ। परीक्षा में सफल छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक 1000 रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति मिलती है। इस परीक्षा के लिए नवोदय विद्यालय, केंद्रीय सैनिक विद्यालय, आवासीय विद्यालय को छोड़कर कक्षा 8 के वे छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिनके अभिभावकों की आय डेढ़ लाख से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें