एलडीए वीसी का कार्यभार संभाल रहे डीएम अभिषेक प्रकाश ने बनाई व्यवस्था
कार्यवाहक एलडीए वीसी और डीएम अभिषेक प्रकाश रोजाना सुबह तीन घंटे आवंटियों की समस्याएं सुनेंगे। इसमें सहयोग के लिए दिवस अधिकारी भी तय कर दिए हैं। सोमवार को भी अपने कार्यालय में उन्होंने समस्याएं सुनीं।
कार्यवाहक वीसी के आदेश के मुताबिक सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक जनसुनवाई होगी। शिकायतों का निस्तारण भी उचित समाधान के साथ हो सकेगा। यह जिम्मेदारी सुनवाई के दिन वाले दिवस अधिकारी की होगी। हर दिन दो दिवस अधिकारी सुनवाई में मौजूद रहेंगे। इसमें एक दिवस अधिकारी की जिम्मेदारी प्रशासनिक व संपत्ति से जुड़ी शिकायतों के लिए होगी। दूसरे दिवस अधिकारी की जिम्मेदारी अभियंत्रण, प्रवर्तन और मानचित्र के कामों के लिए होगी।
इस तरह रहेंगे दिवस अधिकारी
दिन दिवस अधिकारी
सोमवार अनिल भटनागर (अपर सचिव), पीएस मिश्र (अधिशासी अभियंता)
मंगलवार ऋतु सुहास (संयुक्त सचिव), केके बंसला (अधिशासी अभियंता)
बुधवार पंकज कुमार (नजूल अधिकारी), आनंद मिश्र (अधिशासी अभियंता)
बृहस्पतिवार राजीव कुमार (ओएसडी), संजीव गुप्ता (अधिशासी अभियंता)
शुक्रवार डीके सिंह (ओएसडी), नवनीत शर्मा (अधिशासी अभियंता)
शनिवार मो. असलम (तहसीलदार), अजय पवार (अधिशासी अभियंता)
आय बढ़ाने के दिए निर्देश
डीएम अभिषेक प्रकाश ने सोमवार को एलडीए के अधिकारियों, अधिशासी अभियंताओं के अलावा वित्त नियंत्रक, मुख्य अभियंता के साथ मसूद हॉल में बैठक की। इस दौरान उन्होंने एलडीए की आय बढ़ाए जाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने आय के लिए समीक्षा भी की। वहीं अवैध निर्माणों पर कार्रवाई तेज करने के लिए भी वीसी ने कहा है। कार्यालय परिसर में गंदगी पर भी वह नाराज दिखे। इसे ठीक कराने के लिए अधिशासी अभियंता अनुरक्षण को कहा गया है।