फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के जन्मदिन समारोह में महिला की मौत

Sun, 23 Nov 2014 01:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी मुलायम सिंह यादव के रामपुर में शाही जन्मदिन मनाने का रंग उस समय फीका पड़ गया जब बदायूं में कंबल बांटने के दौरान मची भगदड़ में एक महिला शांति (62) की जान चली गई।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर उनके भतीजे और बदायूं सांसद धर्मेंद्र यादव को कंबल बांटने के लिए बुलाया गया था। इसी दौरान भगदड़ मच गई और शांति गिर पड़ीं। लोग उन्हें कुचलते हुए आगे बढ़ गए। दम घुटने से शांति की मौत हो गई।

बिसौली विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक आशुतोष मौर्य ने मदनलाल इंटर कॉलेज में पांच हजार गरीबों को कंबल बांटने के लिए धर्मेंद्र यादव को बुलाया था।

अभी तक सरकार ने इस महिला के लिए किसी तरह का मुआवजा देने की बात नहीं कही है।

वहीं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री मनोज पांडेय ने दिलकुशा स्थित अपने सरकारी आवास पर सपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। उन्होंने गरीबों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन


पार्टी कार्यकर्ताओं ने कई स्थानों पर चिकित्सा शिविर लगाए, रक्तदान किया और अस्पतालों में मरीजों को फल व दूध बांटे। अनाथालयों में वस्त्रदान, हवन-पूजन, रुद्राभिषेक, कवि सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ।
विज्ञापन

झूमे, नाचे, उड़ाए नोट

मुरादाबाद में मुलायम के जन्म दिन पर पार्टी के दौरान जिला कार्यालय में खूब नोट उड़ाए गए। किसी ने हजार का नोट उड़ाया तो किसी ने पांच सौ का। इस दौरान पार्टी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुलायम सिंह के जन्म दिवस पर पार्टी के नेता मस्त हो गए। फिल्मी गानों पर जमकर नाचे। खूब उड़ाए गए नोट। हालांकि यहां मौजूद कुछ बड़े नेताओं ने नोट लहराने पर आपत्ति जताई थी मगर कार्यकर्ताओं के जोश के आगे सारे अनुशासन-कानून धरे के धरे रह गए।

सपा मुखिया का जन्म दिवस मनाने के लिए सपा के सभी नेता शाम से ही जिला कार्यालय पर इकट्ठा होने लगे थे। शाम को साढ़े छह बजे 75 पौंड का केक काटा गया।

इसके बाद सजी सुर संगीत की महफिल। कुछ देर तो कार्यकर्ता मंच से दूर ही गाने गुनगुनाते रहे मगर बाद में स्टेज तक पहुंच गए। लहराने लगे नोट। किसी ने हजार का नोट उड़ाया तो किसी ने पांच सौ का।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें