फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनएमएमयू के एक हजार कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इससे इनके सामने भुखमरी के हालात पैदा हो गए हैं।
विज्ञापन

नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट सेवा प्रदेश के 53 जिलों में संचालित है, जिसमें चिकित्सकों को मिलाकर करीब एक हजार कर्मचारी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वह बच्चों की फीस तक नहीं जमा कर पा रहे हैं। रिश्तेदारों से उधार रुपये लेकर घर का खर्च चला रहे हैं। लखनऊ के जिला सुपरवाइजर आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि स्टाफ को वेतन न मिलने से वह काफी परेशान हैं। कर्मचारियों को समझाकर सेवाएं जारी रखी गई हैं ताकि इसका प्रभाव आम लोगों के स्वास्थ्य पर न पड़े। वहीं, सेवा प्रदाता संस्था केएचजी हेल्थ सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सहायक प्रबंधक मीडिया विशाल मिश्रा ने बताया कि एनएचएम से फंड रिलीज होते ही सभी कर्मचारियों को वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें