फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश की हालत गंभीर, एक पुलिसकर्मी को भी लगी गोली

Sat, 01 Aug 2020 12:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लालगंज में शुक्रवार देर रात फतेहपुर रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के दोनों पैरों में 3 गोलियां लगी जबकि इस मुठभेड़ में एसओजी के सुरेश वर्मा भी गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, घायल बदमाश के दोनों पैरों पर तीन गोलियां लगी हैं। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एसओजी के सुरेश वर्मा के दाहिने बांह में गोली छूकर निकल गई है। मुठभेड़ में घायल बदमाश सोनू यादव पुत्र रामबोध यादव गांव पूरे मेहरबान बेहटा खुर्द भदोखर का रहने वाला है।
विज्ञापन


जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगई ने बताया कि 3 दिन पहले लालगंज में एक सर्राफा व्यवसायी के साथ हुई लूट की घटना के संबंध में मुखबिर की सूचना से सतर्क पुलिस चेकिंग कर रही थी उसी समय एक बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिस के रोकने पर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया।

फायरिंग में एसओजी के सुरेश वर्मा घायल हो गए इस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे एक बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर गया और उसे दबोच लिया गया। गोली लगने से घायल बदमाश को अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें