फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: भूमि पूजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कल अयोध्या जाएंगे मुख्यमंत्री योगी

Sat, 01 Aug 2020 12:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में भूमि पूजन से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को अयोध्या जाएंगे। जहां वह अफसरों व संतों के साथ बैठक कर पूरे आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे और अफसरों को निर्देश देंगे।

विज्ञापन


पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमि पूजन व शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में देश की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। जिसको लेकर जोरशोर से तैयारियां चल रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजन की कमान खुद अपने हाथों में ले ली है।

इसके पहले वह पिछले शनिवार को भी अयोध्या गए थे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए थे। उन्होंने संतों से कहा था कि पांच अगस्त को सभी संत दीवाली मनाएं और अपने-अपने घरों में रामायण व सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें