यूपी में पीलीभीत की एक महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे जिला अस्पताल में आइसोलेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि उमरा के लिए 38 लोग गए थे जिनमें से महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बाकी 37 की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
बता दें कि आईसीएमआर के मुताबिक, रविवार शाम 81 नए मामलों के साथ देश में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 396 हो गई है। रविवार को तीन मौतें हुई इसके साथ ही मृतकों की संख्या 7 हो गई है।
इसके पहले, नोएडा में रविवार को नोवेल कोरोना वायरस से संक्रमित दो नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30 हो गई है। इनमें नोएडा, आगरा, लखनऊ के 8-8, गाजियाबाद के दो, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी और पीलीभीत का एक-एक मरीज शामिल है। इसके अलावा 55 संदिग्ध मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।