फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में कुत्तों का आतंक बरकरार, हमले में एक और बच्ची गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर

Thu, 17 May 2018 01:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पड़ताल करते लखनऊ व बरेली के एक्सपर्ट। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीतापुर में कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फिर एक बच्ची कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। टीम बराबर कांबिंग कर रही है लेकिन फिर भी हमले रोकने में नाकाम है।
विज्ञापन


खैराबाद थाना क्षेत्र के खैरमपुर गांव निवासी छोटेलाल की बेटी सोनम (10) गुरुवार सुबह अपनी बहन रोली (12) और अनुराग पुत्र सुशील के साथ खेत गई थी। इसी दौरान अचानक आदमखोर कुत्तों के झुंड ने बच्चों पर हमला कर दिया। कुत्तों ने सोनम को जबड़े में दबोच लिया जबकि रोली और अनुराग भागकर पेड़ पर चढ़ गए।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर हांका लगाते हुए दौड़े। किसी तरह कुत्तों से सोनम को छुड़ाया गया लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। सोनम को उसके घर वाले तत्काल जिला अस्पताल सीतापुर लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने मरहम पट्टी कर उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बता दें कि कुत्तों के हमले में अब तक 13 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि सोनम को लेकर अब तक 28 बच्चे जख्मी हो चुके हैं। वहीं, ग्रामीणों द्वारा मारे गए कुत्तों के शव को पोस्टमार्टम व अन्य जांचों के लिए बरेली भेजा गया है, जिससे पता लगाया जा सके कि जो कुत्ते मारे गए वे ही आदमखोर हैं या फिर नहीं। बाहर से आई टीमें जा चुकीं हैं। लगातार कांबिंग कर रही स्थानीय टीम हमले रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

सिटी मजिस्ट्रेट हर्षदेव पांडेय ने बताया कि हम लोग क्षेत्र में कांबिंग कर रहे थे तभी सूचना मिली। टीम मौके पर पहुंची लेकिन आदमखोर कुत्ते दिखाई नहीं पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें