- ईओडब्ल्यू में तैनात इंस्पेक्टर ने गोमतीनगर थाने में लिखाई एफआईआर
- कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली शाइन सिटी कंपनी के मालिक राशिद नसीम के खिलाफ गोमतीनगर थाने में एक और एफआईआर दर्ज कराई गई है। राशिद के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की धारा के तहत केस दर्ज हुआ है।
एडीसीपी पूर्वी अली अब्बास के मुताबिक, हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रेडियर अपार्टमेंट निवासी राशिद नसीम शाइन सिटी कंपनी का सीएमडी है। कंपनी के खिलाफ प्लाॅट और अन्य योजनाओं के नाम पर सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है। गोमतीनगर थाने में कंपनी के खिलाफ 400 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। शाइन सिटी कंपनी के खिलाफ दर्ज मामलों की जांच आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) कर रही है। अब ईओडब्ल्यू में तैनात इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने 20 अप्रैल को राशिद नसीम के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बावजूद भी सरेंडर न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।