जमानत पर बाहर आ चुके माफिया की फेहरिस्त पर नजर डालें तो इनमें सर्वाधिक प्रयागराज के हैं। प्रयागराज का बच्चा पासी, राजेश यादव, गणेश यादव, कम्मू उर्फ कमरुल हसन, जाकिर हुसैन जमानत पर बाहर हैं।
उत्तर प्रदेश के 66 चिह्नित माफिया में से दो ढेर होने के बाद सबकी नजरें इस फेहरिस्त में शामिल उन अपराधियों पर टिकी हैं जो माफिया के खिलाफ चल रहे प्रदेशव्यापी अभियान के बावजूद फरार होने में अब तक सफल साबित हुए हैं। शासन द्वारा चिह्नित 66 माफिया में से प्रयागराज का अतीक अहमद और बिजनौर का आदित्य राणा बीते दस दिनों के दौरान पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो चुके हैं। अब पुलिस को पांच फरार माफिया मेरठ का बदन सिंह बद्दो, सहारनपुर का हाजी इकबाल उर्फ बाला, मेरठ का निवय त्यागी उर्फ टिंकू, नोएडा का मनोज उर्फ आसे व लखनऊ का जुगनू वालिया उर्फ हरमिंदर वालिया की तलाश है।
विज्ञापन
वहीं अगर जमानत पर बाहर आ चुके माफिया की फेहरिस्त पर नजर डालें तो इनमें सर्वाधिक प्रयागराज के हैं। प्रयागराज का बच्चा पासी, राजेश यादव, गणेश यादव, कम्मू उर्फ कमरुल हसन, जाकिर हुसैन जमानत पर बाहर हैं। इसी तरह गोरखपुर का राकेश यादव, सुधीर कुमार सिंह, विनोद कुमार उपाध्याय, राजन तिवारी, प्रतापगढ़ का डब्बू सिंह उर्फ प्रदीपी सिंह, गुड्डू सिंह और शराब माफिया अनूप सिंह को जमानत मिल चुुकी है। सहारनपुर का विनोद शर्मा, मुजफ्फरनगर का सुशील मूंछ, पीलीभीत का एजाज, देवरिया का संजीव द्विवेदी उर्फ रामू द्विवेदी, कानपुर का सऊद अख्तर, लखनऊ का लल्लू यादव, बच्चू यादव और वाराणसी का बृजेश कुमार सिंह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।