फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू भेजे गए 25 नमूनों में से एक पॉजिटिव, मस्जिदों में मिले विदेशियों की रिपोर्ट शाम को आएगी

Thu, 02 Apr 2020 02:51 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के केजीएमयू में गुरुवार शाम को भेजे गए 25 नमूनों में से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि बाकी अन्य की निगेटिव है। कोरोना पॉजिटिव पाया गया 21 वर्षीय युवक बस्ती का निवासी है।

विज्ञापन


वहीं, लखनऊ की मस्जिदों में पाए गए विदेशियों की रिपोर्ट शाम तक आ जाएगी। बताया जा रहा है कि जिन लोगों को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती किया गया था सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि बलरामपुर अस्पताल में भेजे गए लोगों की रिपोर्ट शाम तक आएगी।

बस्ती के युवक को मिलाकर अब तक प्रदेश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 119 हो गई है जबकि दो लोगों की मौत हो गई है। पहली मौत गोरखपुर में 25 वर्षीय युवक की हुई। इतनी कम उम्र में कोरोना से मौत का ये पहला मामला है। युवक को लिवर की बीमारी थी और सांस लेने में भी दिक्कत थी। उसका चार महीने से इलाज चल रहा था। युवक के इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई है।
विज्ञापन


इसके अलावा, मेरठ में 72 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। मेरठ मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ने वाले बुजुर्ग को उसके दामाद से संक्रमण हुआ था। उसके परिवार के 16 लोग संक्रमित हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें