फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आधार का काम करवाने का एक और मौका, रजिस्ट्रेशन कल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आधार का काम करवाने का आपको एक और मौका मिलने जा रहा है। यूआईडीएआई के सहयोग से रविवार 30 नवंबर को डालीबाग स्थित अमर उजाला कार्यालय में शिविर लगाया जाएगा। यह सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

इससे पहले शनिवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच कॉल कर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। फोन नंबर का प्रकाशन शनिवार के अंक में होगा। फिर आपको दिए गए समय पर कैंप में पहुंचना होगा। 18 वर्ष तक की उम्र वालों के नए आधार कार्ड बनेंगे, लेकिन आधार में अपडेट कोई भी करवा सकता है।



नए आधार कार्ड के लिए.....

- पांच वर्ष तक की उम्र के बच्चों का आधार बनवाने के लिए उनका जन्म प्रमाणपत्र लाना होगा। नगर निगम से जारी किया हुआ प्रमाणपत्र रंगीन होना चाहिए। अस्पताल वाला प्रमाणपत्र मान्य नहीं होगा। माता-पिता में से किसी एक की मौजूदगी जरूरी होगी, क्योंकि उनका बायोमेट्रिक लिया जाएगा।
विज्ञापन



- पांच से 18 वर्ष तक के बच्चे, किशोर व किशोरियां जिनके पास सिर्फ जन्म प्रमाणपत्र है उन्हें भी बायोमीट्रिक के लिए माता या पिता को साथ लाना होगा।

- पांच से 18 वर्ष के वे आवेदक जिनके पास जन्म प्रमाणपत्र के साथ जाति, निवास या पासपोर्ट है, उनके साथ माता या पिता का आना अनिवार्य नहीं होगा।


आधार में ये जानकारियां होंगी अपडेट
- बायोमीट्रिक, मोबाइल नंबर, ईमेल या फोटो अपडेट करवाने के लिए आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लाना होगा।
- आधार में दर्ज पते को अपडेट करवाना है तो आवेदकों को आधार कार्ड के साथ एड्रेसप्रूफ जैसे पासपोर्ट, बिजली बिल, राशन कार्ड या कोई सरकारी विभागीय आईडी कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन

- नाम अपडेट करवाना है तो पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड या ऐसा आईडी कार्ड जिसमें फोटो लगी हो, साथ लाना होगा।
नोट: - नए आधार के लिए कोई भी शुल्क नहीं है। अपडेट करवाने में सरकारी तय शुल्क आधार कार्ड धारक को देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें