फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हत्यारोपी पर ठेकेदार की राइफल और लाइसेंस हड़पने का केस ट्रांसफर

Fri, 28 Nov 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मैनपुरी पुलिस ने ठेकेदार के हत्यारोपी पर राइफल और लाइसेंस हड़पने का दर्ज केस अब कृष्णानगर थाने में ट्रांसफर कर दिया है। मैनपुरी के नगाल दूंदे थाने में आरोपी के खिलाफ ठेकेदार के बेटे ने रिपार्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

मैनपुरी के कुर्रा निवासी हर्षित कुमार ने बताया कि 2017 में पिता सुखराम सिंह कृष्णानगर में रहते थे। वह सरकारी ठेकेदार थे। उनके साथ गुडंबा के श्रीपुरम में रहने वाला राजकिशोर काम करता था। पिता की राइफल और लाइसेंस राजकिशोर के पास ही रहता था। आरोप है कि वर्ष 2017 में राजकिशोर ने पिता की हत्या कर शव मैनपुरी के नगला दूंदे में उन्हीं की कार में छोड़ दिया था। मां कुसमा देवी ने राजकिशोर के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। राजकिशोर ने पिता की राइफल और लाइसेंस उन्हें या मां को नहीं दी। ऐसे में उन्होंने नगाल दूंदे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह ने बताया कि ठेकेदार सुखराम की हत्या के आरोप में राजकिशोर को मैनपुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वर्ष 2017 में सुखराम कृष्णानगर में रहते थे। इसलिए केस ट्रांसफर हुआ है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें