फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 May 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्राॅपर्टी डीलर पर गोलियां बरसाने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। सर्वोदय नगर में खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद के बाद प्रॉपर्टी डीलर मुर्सलीन पर गोलियां बरसाने के मामले में पुलिस ने प्रकाश में आए आरोपी इंदिरानगर तकरोही निवासी अमन कौशल को बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विकासनगर निवासी अर्शल गाजी और इंदिरानगर शिवपुरी कॉलोनी निवासी फैज अली को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि विवेचन में आरोपी अमन का नाम सामने आया था, वह नामजद आरोपी नहीं है। आरोपियों फैसल, उसके भाई फैजल, साथी समृद्ध, अजय, शादाब फरमान, नदीम, और अनिमेष सहित अन्य की तलाश की जा रही है। मुर्सलीन के भाई बाराबंकी के बहरौली निवासी असलम ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें