फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : कांबिंग के दौरान तेंदुए के एक शावक को पकड़ा, दूसरे को मां लेकर भाग गई

Tue, 12 Mar 2019 08:58 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
तेंदुए का शावक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ककरहा रेंज में बीते एक माह से तेंदुए का आतंक है। वह अब तक बालिका समेत तीन लोगों को अपना शिकार बना चुका है। उसे तलाशने के लिए वन विभाग तीन दिन से हाथियों के जरिये इलाके की कांबिंग करवा रहा था। मंगलवार दोपहर कांबिंग के दौरान ललतूपुरवा गांव के निकट तेंदुए का एक शावक गन्ने के खेत से बाहर निकल आया। यह देखकर वनकर्मियों ने खेत को घेर लिया। 
विज्ञापन


इस दौरान मादा तेंदुआ अपने दूसरे शावक लेकर भाग गई। वन विभाग ने एक शावक को अपने कब्जे में ले लिया है। उसे रेंज कार्यालय ले जाया गया है। पकड़ा गया शावक तीन दिन का बताया जा रहा है। चार रेंज के वनाधिकारी मौके पर डेरा डाले हुए हैं। ग्रामीणों की मदद से हांका लगाया जा रहा है।

वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मुर्तिहा कोतवाल श्याम सरोज और मोतीपुर के एसओ हेमंत गौड़ को बुलाया गया है। गन्ने के खेत में छिपी मादा तेंदुआ और उसके दूसरे शावक को पकड़ने के लिए दुधवा नेशनल पार्क से डब्ल्यूटीआई की रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई है। कोशिश है कि जाल लगाकर तेंदुआ व उसके शावक को काबू में किया जाए।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चार रेंजों के अधिकारियों ने डाला डेरा

डीएफओ जीपी सिंह ने बताया कि तेंदुए के हमला परिक्षेत्र में ललतूपुरवा गांव के निकट गन्ने के खेत में शावक मिलने की सूचना मिली है। ककरहा रेंज के साथ ही मोतीपुर, सुजौली और मुर्तिहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। डब्ल्यूटीआई की टीम पहुंचने से कोशिश की जा रही है कि जाल की मदद से मादा तेंदुआ और उसके शावक को सुरक्षित पकड़ लिया जाए।

रेंज कार्यालय पर रखा गया शावक
वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद इरफान ने बताया कि शावक को रेंज कार्यालय पर रखा गया है। वनकर्मियों को उसकी निगरानी के लिए तैनात किया गया है। शावक का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया जाएगा। 

बिछड़े शावक की तलाश में खूंखार हो सकती है तेंदुआ
वन्यजीव विशेषज्ञों ने बताया कि मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ थी। एक शावक पकड़ लिया गया है। तेंदुआ अपने दूसरे शावक के साथ है। ऐसे में बिछड़े शावक की तलाश में मादा तेंदुआ और खूंखार हो सकती है। कोशिश है कि उसे काबू में कर जंगल में दूर पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें