फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या मुद्दे पर लखनऊ में हुई मुस्लिम पक्षकारों की बैठक, इकबाल बोले- श्री श्री का विरोध कर रहे संत

Tue, 12 Mar 2019 04:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुस्लिम पक्षकारों की हुई बैठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

श्रीरामजन्मभूमि विवाद हल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए मध्यस्थों की अयोध्या में बैठक से पहले लखनऊ के नदवा कॉलेज में मामले के मुस्लिम पक्षकारों की बैठक हुई। जिसमें ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अध्यक्ष जफरयाब जिलानी, बाबरी एक्शन कमेटी व अन्य धर्मों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए बाबरी के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा कि हम कोर्ट के साथ हैं। 70 साल से मामला चल रहा है। हम चाहते हैं कि अमन व शांति से मुद्दे को सुलझाया जाए।

वहीं, कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए मध्यस्थ श्री श्री रविशंकर के बारे में इकबाल ने कहा कि संत समाज के लोग श्री श्री का विरोध कर रहे हैं। इसलिए हम संतों के साथ हैं। उन्होंने (श्री श्री रविशंकर) इस मसले पर विवादित बयान भी दिया था। हालांकि, हम यही चाहते हैं कि अब मामले का निपटारा हो जाना चाहिए। हम कोर्ट का सम्मान करते हैं और कोर्ट के साथ हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

इकबाल अंसारी बोले, पैनल ने जायज बात की तो मानेंगे

इकबाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का पैनल अगर कोई जायज बात कहता है तो हम उसे मानेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें