फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक के अंदर से बुजुर्ग के एक लाख रुपये चोरी

Sun, 24 Aug 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग चंदरनगर स्थित एसबीआई बैंक शाखा परिसर से विशेषवरनगर निवासी बुजुर्ग दिवाकर दत्त त्रिपाठी के बैग से एक लाख रुपये चोरी हो गए। सूचना पर पहुंची आलमबाग पुलिस ने चोरों को इधर-उधर तलाशा पर कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


दिवाकर दत्त त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे वह बैग में दो लाख रुपये रख चंदरनगर स्थित एसबीआई शाखा में जमा करने आए थे। बैंक में कैश काउंटर पर पर्ची भरकर वह लाइन में खड़े हो गए। उनका नंबर आया तो बैग से पासबुक गायब थी। वह बैग को काउंटर के पास रखकर पासबुक तलाशने लगे। कुछ देर के बाद जब वह फिर से कैश काउंटर के पास पहुंचे तो बैग में रखे एक लाख रुपये गायब थे। बैग में दो जगह कट लगा था। इंस्पेक्टर आलमबाग सुभाष सरोज ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें