दुकानदार से लूटे एक लाख रुपये व चेन
लखनऊ। बंथरा में रामचौरा रोड निवासी दुकानदार आयुष साहू को बदमाशों ने पीट दिया। उनके एक लाख रुपये और सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
आयुष के मुताबिक 16 मार्च को सुबह 11:30 बजे वह दुकान से एक लाख रुपये लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने गए थे। किसी कारण रकम जमा नहीं हो सकी। वह बाइक से घर लौट रहे थे। पंजाब नेशनल बैंक के सामने अभय यादव व उसके साथी साहिल, कुणाल और एक अज्ञात ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। उनसे रकम और चेन लूट ली। इंस्पेक्टर राणा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि फुटेज खंगाली जा रहीं हैं।