सीतापुर जिले के अटरिया थाना क्षेत्र स्थित एक ईंट भट्ठे पर दो मजदूर आपस मे भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर एक मजदूर ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
अटरिया इलाके में मचवाखेड़ा के पास स्थित ओम ब्रिक फील्ड भट्ठा पर किसी बात को लेकर बृहस्पतिवार देर रात रात भट्ठा के दो लेबर आपस मे लड़ गये। जिसपर दुर्गेश कुमार ने हंसिया से गर्दन पर वार कर दिया। जिसमें दिलेश्वर (20) की मौके पर मौत हो गई।