लखनऊ। विधानसभा सत्र के कारण हजरतगंज व आसपास के इलाके में यातायात परिवर्तित किया गया है। इस कारण कैंट से हजरतगंज की ओर आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार सुबह दफ्तर के लिए निकले लोगों को माल एवेन्यू पुल पर लंबा इंतजार करना पड़ा। करीब एक किलोमीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट से ज्यादा समय लग गया।
लाल बत्ती चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस के अलावा अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। ये पुलिसकर्मी वीआईपी को निकालने में मशगूल थे। इस वजह से माल एवेन्यू की ओर से आ रहे यातायात को काफी देर के लिए रोक दिया गया। इससे सैकड़ों लोग जाम में फंस गए रहे। काफी देर बाद वाहनों को निकलवाया जा सका।
विक्रमादित्य मार्ग पर भी वाहनों का दबाव देखने को मिला। अयोध्या मार्ग पर पॉलिटेक्निक की ओर से जाने वाले वाहन भी कमता चौराहे पर रेंगते नजर आए। यहां अकसर वाहनों की कतार देखने को मिलती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी यातायात को व्यवस्थित करने की जद्दोजहद करते रहे, लेकिन वाहनों के दबाव के आगे कुछ नहीं कर सके। काफी देर बाद यातायात सामान्य हो सका।
शाम के समय बढ़ा दबाव
शाम के समय लोहिया पथ, समता मूलक चौराहा और मुंशीपुलिया चौराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। दफ्तर से घर लौटते वक्त भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लाल बत्ती चौराहे पर शाम को ट्रैफिक सुस्त रहा। उधर, अवध चौराहे पर अंडरपास के निर्माण के कारण आलमबाग रोड पर आवागमन में समस्या का सामना करना पड़ा। दुबग्गा की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये थम गए।
राजधानी में बृहस्पतिवार को कई इलाकों में जाम की समस्या रही। इस कारण वाहन रेंगते नजर आए। चौराहों