फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: संरक्षित प्रजाति के मवेशियों की मांस और खाल बेचने वाले गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

Tue, 23 Jul 2024 10:16 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

ये गिरोह संरक्षित प्रजाति के मवेशियों का मांस और खाल बेचता था। सोमवार रात इनकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया जबकि पांच फरार हो गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चोरी कर संरक्षित प्रजाति के मवेशियों का मांस और खाल बेचने वाले गिरोह की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। सफदरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार रात करीब 1:30 बजे हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जबकि उसके चार साथी फरार हो गए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र में एक किसान का मवेशी चोरी कर गांव के बाहर निर्जन स्थान पर उसका वध कर दिया गया था। पुलिस इसी के खुलासे में लगी थी। सफदरगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह रात में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तुरकानी मोड़ पर दो बाइक पर छह लोग आते हुए दिखायी दिये। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो तेजी से भागे। पुलिस टीम ने इनका पीछा शुरू कर दिया तो बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई । 

ये भी पढ़ें - भाजपा: आंतरिक कलह को लेकर हाईकमान गंभीर, सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष मिलेंगे दिल्ली में
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सीएम की बैठक में नहीं गए राजभर, केशव प्रसाद मौर्या से मिले; दोनों नेताओं की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल


पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ में की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जिसकी पहचान सफदरगंज थाना क्षेत्र के सैदनपुर निवासी सादाब के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु अस्पताल भेजा। गिरफ्तार बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस, दो लोहे के बांके, दो छूरी, दो अदद रस्सी के टुकड़े बरामद किया गया गया।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच से पता चला कि सादाब गोवध निवारण अधिनियम थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी में वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सफदरगंज पुलिस ने पड़ताल की तो यह भी पता चला कि सादाब के विरूद्ध जिले में गैंगस्टर,आर्म्स एक्ट तथा गोवध अधिनियम के अभियोग पंजीकृत है।

एएसपी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की पहचान 
सैदनपुर निवासी नूरूल हसन उर्फ नूरइया, राशिद उर्फ गोकुल, नाना उर्फ अहमद और मैलारायगंज थाना बदोसराय निवासी मुन्ने व रियाज के रूप में हुई है जिनकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें