फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः कार छूने को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग, युवक लहूलुहान

Wed, 14 Aug 2019 04:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में इंदिरानगर के सेक्टर-12 में सोमवार देर रात कार छूने को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक पक्ष ने पुलिस के सामने ही लाइसेंसी रिवॉल्वर से दो बार फायर कर दिया। आरोपी भाग गया। गोली से अजय (35) लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन


पुलिस घायल को लोहिया अस्पताल ले गई, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। सीओ गाजीपुर दीपक कुमार सिंह के मुताबिक, वारदात में शामिल अतुल के भाई शेखर को गिरफ्तार कर लिया गया है, अतुल की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

सीओ ने बताया कि इंदिरानगर के सेक्टर 12 के पास सोमवार देर रात करीब 11.30 बजे विवाद हुआ। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 12 में अभिषेक श्रीवास्तव परिवार के साथ रहते हैं। अभिषेक के मुताबिक, सोमवार रात पत्नी दीपिका बेटे अयांश के साथ घर के बाहर टहल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जान से मारने की नियत से किए फायर

लगभग रात 11.30 बजे गली में ही खड़ी पड़ोसी अतुल की कार पर बेटे का हाथ लग गया। आरोप है कि इस पर अतुल सिंह और उसके भाई शेखर ने गाली-गलौच शुरू कर दिया। पत्नी ने विरोध किया तो अतुल मारपीट पर आमादा हो गया। पत्नी की चीख-पुकार सुनकर सभी बाहर आए।

तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले को समझने में लगी थी कि अतुल ने घर के अंदर जाकर पिस्टल निकाली और पीड़ित पक्ष की तरफ जान से मारने की नीयत से दो बार फायर कर दिए। वारदात में अभिषेक के नौकर अजय (35) की कमर पर गोली लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें