फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: ओवरटेक करने के चक्कर में एंबुलेंस से टकराकर पलटी स्कूली बस, नीचे दबकर एक शिक्षक की मौत

Mon, 30 Sep 2024 06:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के महाराजगंज में एक एंबुलेंस को ओवरटेक करने के चक्कर में स्कूल बस पलट गई। हादसे में एक शिक्षक की मौत हो गई। वो साइकिल सहित बस के नीचे आ गया।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एंबुलेंस को ओवरटेक के प्रयास में स्कूली बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। इससे साइकिल से जा रहे प्राइवेट शिक्षक की बस के नीचे दबकर मौत हो गई, वहीं बस पर सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस पर सवार छात्र-छात्राओं में चीख पुकार मच गई। एक-एक करके छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला गया। डरे सहमे बच्चों को आसपास के लोगों ने धैर्य बंधाया। सूचना पर बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पहुंचकर हादसे की जांच की और बस को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के सलेथू स्थित एक प्राइवेट स्कूल की बस विद्यालय में छुट्टी होने के बाद बच्चों लेकर छोड़ने उनके घर जा रही थी। बस में करीब 24 छात्र-छात्राएं सवार थीं। महराजगंज-बछरावां रोड पर रमपुरा गांव के पास गोलहा गांव से पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज को लेकर सीएचसी जा रही 108 एंबुलेंस को ओवरटेक करने के चक्कर में बस एंबुलेंस से टकराते हुए सामने से आ रहे साइकिल सवार प्राइवेट शिक्षक को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई।

इसके नीचे साइकिल सवार बछरावां थाना क्षेत्र के झामखेड़ा मजरे हरदोई निवासी रामसनेही मौर्या (45) पुत्र शिव बालक साइकिल समेत बस के नीचे दब गए। आसपास के ग्रामीणों तथा राहगीरों व पुलिस की मदद से बचाव कार्य शुरू करते हुए बच्चों को बस से बाहर निकाला। प्राइवेट शिक्षक को बस के नीचे से निकालकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस के पलटने से बावन बुजुर्ग बल्ला की रहने वाली कक्षा छह की छात्रा आकृति और कक्षा सात की छात्रा निष्ठा घायल हुईं। इसमें आकृति का सीएचसी में इलाज कराया गया। हादसे के बाद छात्र-छात्राओं में अफरातफरी रही। गनीमत रही कि बस एक ही बार पलटी। यदि बस कई बार पलटती तो वह खड्ड में चली जाती  जिससे बड़ा हादसा हो जाता। कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्रकरण में केस दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें