फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविवि से कॉपी-पेपर लेकर गई गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- नोडल सेंटर होने के बावजूद गाड़ियों के चक्कर पर परीक्षा नियंत्रक नहीं दे पा रहे जवाब ेे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र लेकर सीतापुर जा रही गाड़ी रविवार रात सिधौली के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि लविवि का कर्मचारी घायल हो गया। यह गाड़ी निजी टूर एंड ट्रेवेल्स की थी। घटना के बाद लविवि का परीक्षा विभाग एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गया। सबसे बड़ा सवाल यह रहा कि जब सभी जनपदों में नोडल केंद्र बनाए गए हैं तो फिर रोज-रोज गाड़ी भेजकर अनावश्यक रूप से खर्च क्यों बढ़ाया जा रहा है। सवाल यह भी रहा कि आखिर प्रश्नपत्र और कॉपियां एक सफाई कर्मचारी के भरोसे कैसे भेज दी गई।

लविवि और पांच जनपदों में इसके सहयुक्त कॉलेजों में इस समय सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षा के दौरान रोज-रोज प्रश्नपत्र और कॉपियां भेजने से बचने के लिए लविवि ने सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर खीरी और हरदोई जनपदों में नोडल सेंटर बनाए हैं। व्यवस्था है कि इन नोडल सेंटर को जनपद में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके बावजूद अभी भी परीक्षा विभाग रोजाना इसी काम के लिए गाड़ियां भेज रहा है। ऐसी ही एक गाड़ी रविवार रात को डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस मामले में परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी को बराबर संपर्क किया गया पर वे कार्यालय में उपस्थित नहीं मिले और न ही फोन उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि कॉपी और प्रश्नपत्र कम पड़ने पर यहां से भेजे जाते हैं। घटना के बाद दूसरी गाड़ी से कॉपी और प्रश्नपत्र नोडल सेंटर पर पहुंचाए गए। वहां से नोडल सेंटर पर जनपद के कॉलेजों में प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें