झंझरी-गोंडा के फिरोजपुर गांव के भरहापारा मतदान केंद्र पर फर्जी वोटिंग को लेकर मंगलवार को दो प्रत्याशियों के समर्थकों में बवाल हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में घायल बुजुर्ग की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई, जबकि भाई-बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इसी बीच एक प्रत्याशी के समर्थकों ने ताबड़तोड़ कई हथगोला फेंके, जिससे मतदान केंद्र पर अफरा-तफरी मच गई। हथगोला फटने की आवाज सुनकर मतदान कर्मी कोने में दुबक गए।
बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर मतदान केंद्र के पास लगी भीड़ को तितर-बितर किया। इस दौरान आधा घंटे तक मतदान बाधित रहा।
देहात कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड स्थित फिरोजपुर गांव के मजरा रथवलिया के रहने वाले अब्दुल हक (18) पुत्र सज्जाद ने बताया कि उसका बड़ा भाई फजलुलबारी फिरोजपुर ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान पद का प्रत्याशी है।