फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya: अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपती को कार ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 07 Nov 2023 04:10 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पटरंगा (अयोध्या)

सार

अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला घायल हो गई जबकि उसकी पति की मौत हो गई। 
विज्ञापन
हादसे के बाद का एक दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे बाइक सवार दम्पति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहन रखा था और पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अयोध्या भेज दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर में नेशनल हाईवे पर पटरंगा थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दम्पति हाईवे पार कर रहे थे कि लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों लहुलुहान होकर हाईवे पर ही गिर गये।

घटना के स्थानीय लोगों ने सभी को सड़क से हटा कर किनारे किया और सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर मौजूद पटरंगा थाना की पुलिस जब तक इलाज के लिए अस्पताल भेजवाते तब तक मोहम्मद कलीम (60) पुत्र मोहम्मद शाबिर निवासी गुलरिहा मजरे राय पुर थाना पटरंगा जनपद अयोध्या की मौत हो गई जबकि कलीम की पत्नी सबीउल निशा गम्भीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मवई भेजा गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल अयोध्या भेज दिया गया है। बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र के अशरफपुर गंगरेला गांव निवासी मोहम्मद कय्यूम के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन


इस सम्बन्ध में पटरंगा थाना प्रभारी ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय अयोध्या भेज दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें