फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा बनाते समय घर में विस्फोट से इलाका दहला, एक की मौत, 14 घायल

Tue, 04 Oct 2022 02:13 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के बीकेटी में घनी आबादी में पटाखा बनाने का काम चल रहा था। सोमवार रात को एक के बाद एक तीन धमाकों से इलाका दहल उठा। धमाके में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
धमाके के बाद बिखरा पड़ा मलबा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकेटी के बरगदी गांव में सोमवार रात घर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि छत उड़ गई और पूरा मकान खंडहर में तब्दील हो गया। हादसे में जुबेर (35) की जान चली गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। घर के अंदर भारी मात्रा में दीपावली के लिए अनार बनाने का सामान बिखरा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए रामसागर चिकित्सालय भेजा, जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, पुलिस रसोई गैस सिलेंडर फटने से हादसा बताती रही।

विज्ञापन


बरगदी गांव में जुबेर व उसके तीन अन्य भाइयों के 15 परिजन चार कमरे के मकान में रहते थे। परिवार के सभी सदस्य रोजगार के लिए अनार व अन्य छोटे पटाखे बनाने का काम करते थे। घर के अंदर भारी मात्रा में बारूद, अनार के मिट्टी के बर्तन और अन्य सामग्री रखी थी। तीन कमरों में परिवार के लोग रहते थे, जबकि चौथे कमरे में अनार बनाया जाता था। सोमवार रात करीब आठ बजे अचानक तेज धमाका होने से मकान की छत उड़ गई और दो तरफ की दीवार गिर गई। हादसे में परिवार के सभी 15 सदस्य मलबे में दब गए। धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी मदद करने के लिए आए और पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़ें - PFI: पीएफआई के तीन सदस्य बहराइच से हिरासत में, सीएए व एनआरसी के प्रदर्शन में सक्रिय थे आरोपी
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Ahmad Beg on remand: रिमांड के तीसरे दिन अहमद बेग से लंबी पूछताछ, दो लोगों से कराया आमना-सामना


जुबेर की मौके पर ही हो गई मौत
प्रभारी निरीक्षक बीकेटी जितेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मलबा हटवा कर एक-एक कर 15 लोगों को बाहर निकाला। इसमें जुबेर की मौत हो चुकी थी। सभी 14 घायलों को रामसागर मिश्रा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक घायलों में सलमान, सैफ, समर, शबनम, जाकिरा, मुन्ना, असलम, साजिद, निदा बानो, फरीद, फैजान, गुलशन, राबिया, नाजनीन शामिल हैं। इसमें चार बच्चे हैं। 
विज्ञापन


ताबड़तोड़ हुए तीन धमाके
घनी आबादी के बीच पटाखे बनाने का काम चल रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक इस पर कई लोगों ने आपत्ति भी की थी, लेकिन जुबेर के परिजन काम नहीं बंद कर रहे थे। सोमवार रात तीन बार ताबड़तोड़ धमाके हुए। इससे आसपास भी धुएं का गुबार फैल गया। इसके कारण कुछ देर तक लोगों को कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। मलबे में दबे घरवालों को निकालने में ग्रामीणों व पुलिस को दो घंटे का समय लग गया।

पुलिस कह रही...रसोई गैस सिलेंडर फटा
एसपी ग्रामीण हृदेश कुमार के मुताबिक जुबेर के पिता खलील ने पटाखा बनाने का लाइसेंस इटौंजा के अर्जुनगंज गांव के नाम पर लिया था। इसी कारण पटाखा बनाने की आशंका है, लेकिन हादसा सिलेंडर विस्फोट के कारण हुआ है। घर के अंदर अनार के मिट्टी के सामान भी मिले हैं। फोरेंसिक टीम बुलाई गई है। सभी पुलिसकर्मियों को मौके से दूर कर दिया है। आसपास के इलाकों को सील कर कर हर पहलू पर जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें