मो. अहमद बेग।
- फोटो : amar ujala
ऑल इंडिया उलमा काउंसिल के अध्यक्ष अहमद बेग को रविवार रात बहराइच लेकर गई टीम सोमवार को लखनऊ पहुंची। इसके बाद अहमद से एक अन्य टीम ने कई घंटे पूछताछ की। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां दोपहर में अहमद बेग को मदेयगंज इलाके में तीन स्थानों पर ले गई और पड़ताल की। साथ ही दो लोगों से आमना-सामना कराया गया। इनकी कुंडली भी सुरक्षा एजेंसियां खंगाल रही हैं।