फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों की हर्ष फायरिंग बनी 'काल', एक की मौत, दो जख्मी

Tue, 26 Apr 2016 08:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संदना (सीतापुर)
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में मारा गया मासूम व विलाप करते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
तिलक समारोह में सिपाहियों की ओर से की गई हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग जख्मी हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किशोर के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। जबकि दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक सिपाहियों ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर करीब 50 राउंड गोलियां दागीं जिससे पूरा इलाका गूंज उठा।

संदना के महसुई गांव निवासी अनंतराम के पुत्र रजनीश का सोमवार को तिलक था। तिलक समारोह में लखनऊ की एक आरकेस्ट्रा पार्टी कार्यक्रम पेश कर रही थी। इसी बीच हर्ष फायरिंग होने लगी। कई लाइसेंसी असलहों से करीब 50 राउंड फायरिंग हुई।

इससे तिलक देख रहे गांव के ही महेंद्र (16) पुत्र रामदयाल, गौरीशंकर (24) पुत्र बल्दी व रोहित (18) पुत्र सागर को गोली लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

मौके पर ही तोड़ दिया दम

जब तक ग्रामीण तीनों को अस्पताल ले जाते, महेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि गौरीशंकर व रोहित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर महेंद्र के पिता रामदयाल ने बताया कि बेटा अनंतराम के यहां तिलक देख रहा था।

समारोह में अनंतराम का भाई व लखनऊ ट्रैफिक पुलिस में तैनात सिपाही रामदास अपने दोस्त आरक्षी अवनींद्र सिंह तोमर के साथ आया हुआ था। लखनऊ से यही लोग आरकेस्ट्रा पार्टी लाए थे।

कार्यक्रम के दौरान दोनों सिपाहियों ने लाइसेंसी असलहों से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों ने शराब पीकर करीब 50 राउंड फायरिंग की। इन लोगों के साथ गांव का संतोष भी फायरिंग कर रहा था। इसी बीच गोली लगने से उसके बेटे की मौत हो गई। जबकि पास खड़े दो अन्य लोग जख्मी हुए।

रामदयाल ने कार्यक्रम आयोजक अनंतराम, उसके भाई सिपाही रामदास, सिपाही अवनींद्र सिंह तोमर व गांव निवासी संतोष को नामजद किया है। एसओ संदीप सिंह का कहना है कि आरोपी रामदास व उसके भाई अनंतराम को गिरफ्तार कर एक लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें