अस्पताल में हो रहा घायलों का इलाज।
- फोटो : amar ujala
श्रावस्ती के इकौना थाना ग्राम कल्याणपुर के पास बौद्घ स्थली श्रावस्ती की हवाई पट्टी के विस्तार के लिए हो रहे निर्माण कार्य के दौरान गिट्टी व तारकोल मिक्स करने वाली प्लांट मशीन में शनिवार को ब्लास्ट हो गया। जिससे वहां काम कर रहे तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।
आनन-फानन में घायलों को बहराइच के जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल विनय कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि माथुर व संतोष को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
दरअसल, बौद्घ स्थली श्रावस्ती के हवाई पट्टी के विस्तार हेतु निर्माण कार्य चल रहा है। जिसके लिए तारकोल गिट्टी मिक्सर प्लांट हवाई पट्टी के नजदीक कटरा वीरपुर मार्ग पर लगाया गया है।
शानिवार को विनय (21), पुत्र उपेंद्र निवासी बिहार, माथुर (25) पुत्र रामकुमार व संतोष (28) पुत्र लायक राम निवासी बहराइच मशीन पर काम कर रहे थे, तभी तारकोल गिट्टी मिक्स करने वाली मशीन का एक हिस्सा फट गया और आग लग गई। जिसमें तीनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए।