बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से अंगनापारा गांव में करंट लगने से एक की मौत हो गई। जबकि परिवार के 3 लोग झुलस गए। सूचना के तीन घंटे बाद विद्युत कर्मचारी पहुंचे।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंगनापारा निवासी सर्वेश पुत्र राजेंद्र प्रसाद सुबह अपने घर की घास साफ कर रहे थे, अचानक पतले यूकेलिप्टस के पेड़ के बगल में लटक रहे तार से करंट उतर आया। जिसमें सर्वेश करंट की चपेट में आ गए। देखते ही बचाने दौडी पत्नी सीमा, पुत्री अन्नू व पिता राजेंद्र प्रसाद पुत्र आदित्य प्रसाद, सर्वेश को छुड़ाने के लिए पहुंच गए जिसमें चारों लोग करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रुप से झुलस गये।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बांस बल्ली से लोगों को छुड़ाया। चारों को फखरपुर सीएचसी पर लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया, तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। सूचना पावर हाउस पर दी गई।बिजली कर्मचारी, जांच पडताल की मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लकड़ी के खंभों से बिजली आपूर्ति की गई है।
ग्राम प्रधान अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना विभाग के उच्च अधिकारियों को दी गई है। एसओ बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर उपनिरीक्षक अरुण त्रिगुनायक को भेज कर जांच कराई गई है। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया गया है।