फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Malihabad News: रोडवेज बस की टक्कर से ई रिक्शा के परखच्चे उड़े, महिला की मौत, सात जख्मी

Sat, 27 Aug 2022 03:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद

सार

मलिहाबाद के एक गांव में हुए भीषण सड़क हादसे में एक बस ने पीछे से ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि सात घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सण्डीला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सामने जा रहे ई रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी आठ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


भर्ती सभी घायलों की हालत सामान्य बताई जा रही है। रहिमाबाद चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि जनपद उन्नाव के थाना क्षेत्र औरास के गांव कुंवर खेड़ा निवासी रामदास अपने ई रिक्शा से परिवार के राम किशोर, मुस्कान, रजनीश, उर्मिला,रामजानकी, छोटकी व इंद्रानी के साथ रहिमाबाद के ससपन गांव में स्थित बराह देवी मन्दिर पर अमावश्या स्नान के लिए जा रहे थे।

सुबह करीब 11 बजे जैसे ही उसका रिक्शा अदौरा मोड़ से लखनऊ-हरदोई नेशनल मार्ग पर चढ़ा तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई रिक्शा उछलकर दूर जा गिरा और पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे उसमें सवार उक्त सभी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे में छोटकी उर्फ बिटाना (68) की मौत हो गई है साथ ही राम किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों में तीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा चार का इलाज रहिमाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इसके साथ ही रोडवेज बस को कब्जे में लिया गया है। बस का चालक फरार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें