फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलग-अलग हादसों में एक की मौत, बाइक सवार पांच जख्मी

Tue, 30 Apr 2024 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम हुए दो अलग-अलग हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो बाइक पर सवार पांच लोग जख्मी हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मल्हीपुर-भिनगा मार्ग स्थित कोकल गांव के पास सोमवार तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हेलमेट न लगा होने से उसके सिर पर गंभीर चोट आई। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बाइक गोंडा जिले की है, पुलिस उसकी शिनाख्त में जुटी है।
वहीं भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम केरवनिया निवासी मंजीत कुमार (25) व सोनू (25) सोमवार को बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के मनवरिया गांव गए थे। लौटते समय बाइक पर मंजीत के साथ बाबूराम (50) व सोनू के साथ उसकी पत्नी वंदना व मां विद्यावती (50) भी थी। मल्हीपुर-भंगहा मार्ग स्थित चौड़ा पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पांचों लोग जख्मी हो गए। घायलों को सीएचसी मल्हीपुर से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें