फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी

Tue, 05 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-के निवासी सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी आईपी सिंह ने अनविल श्रीवास्तव पर एक करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। आशियाना पुलिस ने रविवार को आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

आईपी सिंह का आरोप है कि अनविल दो माह से उन्हें कॉल कर रंगदारी मांग रही है। ब्लॉक करने पर आरोपी उन्हें नंबर बदलकर कॉल कर रही है और रंगदारी न देने पर उनकी व परिवार की हत्या करने की धमकी दे रही है। साथ ही फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती है। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें