फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: फूड पॉइजनिंग से एक बच्चे की मौत, बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हो गए थे 70 लोग

Tue, 08 Nov 2022 03:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

बर्थडे पार्टी में खाना खाकर बीमार हुए 70 लोगों में से एक बच्चे की मौत सोमवार की शाम को हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। जहां उसका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
मृतक अमन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के गौरा गांव में बर्थडे पार्टी पर बने खाने को खाकर बीमार पडे़ कक्षा पांच के छात्र की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में सोमवार की शाम मौत हो गई। मंगलवार की सुबह शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। मृतक बच्चे के घर पहुंचे एसडीएम ने बच्चे के परिजनों को सांत्वना दी।

विज्ञापन


गौरा गांव में 31 अक्तूबर को बर्थडे पार्टी मे बने दूषित खाना खाने से 70 लोग बीमार हो गए थे जिसमें से 63 लोगों को सीएएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर 20 लोगों को इलाज के लिए सिविल जबकि मृतक अमन उर्फ सनी (11) को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। सनी को उल्टी, दस्त व पेट में दर्द के साथ ही तेज बुखार था। मेडिकल कॉलेज मे इलाज के बावजूद सनी की हालत मे सुधार नहीं हो रहा था।

सोमवार की शाम लगभग सात बजे सनी की हालत ज्यादा बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। रात भर बच्चे का शव लेकर पिता अस्पताल के बाहर पड़ा रहा। मंगलवार की सुबह जब बच्चे का शव गांव लाया गया तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन


बच्चे की मौत की सूचना पाकर एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने घर पहुंचकर मृतक के परिवार को सांत्वना दी। बच्चे के परिवार में पिता नंदकिशोर, मां लज्जावती, बहन काजल, कुमकुम और भाई विष्णु है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें