फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील फोटो वायरल कर ब्लैकमेल करने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नाबालिग छात्रा से दोस्ती कर उसकी अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा की सोशल मीडिया के जरिए विनय शुक्ल से कुछ महीने पहले दोस्ती हुई थी। ग्राम रामपुर छतिया, थाना अतरौली, हरदोई का रहने वाला विनय यहां दुबग्गा की बसंतकुंज कॉलोनी में रहता है। आरोप है कि कुछ समय से वह छात्रा का पीछा कर उसे परेशान करने लगा। फिर छात्रा की अश्लील फोटो व वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। फोटो व वीडियो उसने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिए।
मामले में पीड़िता की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के साथ ही पॉस्को एक्ट व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। गाजीपुर इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि अतिरिक्त निरीक्षक राजेश यादव की टीम ने बुधवार को आरोपी विनय शुक्ल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें