फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलू की बोरियों में छिपाकर शराब की तस्करी, एक गिरफ्तार

Fri, 05 Dec 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इसी ट्रक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब व आरोपी चालक सुशील कुमार।
विज्ञापन
लखनऊ। एसटीएफ ने बुधवार रात सीतापुर रोड टोल प्लाजा के पास आलू की बोरियों में छिपाकर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। एसटीएफ ने ट्रक में विभिन्न ब्रांड की 13,812 बोतलें बरामद कीं। जो तस्करी के लिए चंडीगढ़ से बिहार ले जाई जा रही थीं। एसटीएफ ने बरामद शराब के साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के कोटला जनवासा रयूल खंड दादिया गांव निवासी ट्रक चालक सुशील कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसटीएफ के एएसपी सत्यसेन यादव के मुताबिक कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि तस्कर पंजाब व चंडीगढ़ से शराब बिहार पहुंचा रहे हैं। बुधवार को टीम ने इटौंजा टोल प्लाजा के पास से पंजाब से आ रहे ट्रक को रोक कर तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिली। पूछताछ में ट्रक चालक सुशील कुमार ने बताया कि वह अंग्रेजी शराब चंडीगढ़ से बिहार लेकर जा रहा था। गिरोह का सरगना चंडीगढ़ निवासी कपिल वर्मा है। उसने शराब ट्रक में लोड कराई थी। यह शराब बिहार के विभिन्न जनपदों में पहुंचानी थी। आरोपी सुशील ने गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी बताया है। एसटीएफ की टीम उनकी तलाश में लगी है। आरोपी के पास से 5700 रुपये, एक मोबाइल फोन और एक डीएल भी मिला है।

इसी ट्रक में छिपाकर लाई जा रही थी शराब व आरोपी चालक सुशील कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें