फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजे की सूचना देकर 10 लाख रुपये उड़ाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर थानाक्षेत्र के विजयनगर चौकी पर तैनात सिपाही देवेश पर 26 मई को कानपुर के व्यापारी का 10 लाख रुपये लूटने का आरोप लगा था। इस मामले में बुधवार रात को सात जालसाजों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार मामले का खुलासा कर दिया। वहीं टप्पेबाजों के झांसे में आए सिपाही को पुलिस कमिश्नर ने बुधवार को लाइन हाजिर कर दिया था। सिपाही को बिना उच्चाधिकारियों को सूचना दिए गांजा तस्करों को पकड़ने और उन्हें छोड़ने आरोपी पाया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दुबे के मुताबिक, आजमगढ़ के बनकटिया निवासी व्यापारी सच्चिदानंद राय ने तहरीर दी थी जिसमें आरोप लगाया कि उनके छोटे भाई नीरज राय के मित्र चंदन सिंह ने लालच दिया था कि उसकेपरिचित जय नारायण महतो के पास मंदिरों में चढ़ावा का काफी खुला पैसा है। उसको एकमुश्त बड़े नोट में बदलना है। यह रकम अगर 10 लाख से कम होगी तो 10 प्रतिशत अतिरिक्त रुपये मिलेंगे। अगर रकम 10 लाख रुपये से अधिक होगी तो कमीशन 25 प्रतिशत हो जाएगा। चंदन केकहने पर दो लाख रुपये अंजनी उपाध्याय के जरिए जयनारायण महतो को दिया। एक दिन बाद ही दोनों ने दो लाख बीस हजार रुपये वापस कर दिये। एक दिन में बीस हजार का लाभ हुआ तो जालसाजों पर भरोसा हो गया। 24 मई को 10 लाख रुपये लेकर लखनऊ पहुंचे।
26 मई को बदनाम लड्डू के पास अंजनी उपाध्याय से बातचीत होने के बाद पहुंचे। एक नीले रंग केपिट्ठू बैग में 10 लाख रुपये रखे थे। करीब तीन बजे वहां पहुंचा। तो अंजनी, अनूप सिंह, विजय वहां मौजूद थे। सबसे परिचय हुआ। इसके बाद पिट्ठू बैग चंदन ने अपने हाथ में ले लिया। वहीं अनूप सिंह, विजय और अंजनी ने कहा कि चलो फ्लैट पर रुपये गिन लेते हैं। फिर जयनारायण महतो के पास रकम बदल लेंगे। साजिश के तहत जयनारायण महतो के बैग में गांजा होने की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक इस मामले में सच्चिदानंद राय की तहरीर पर अंजनी उपाध्याय, विजय, अनूप सिंह, जयनारायण महतो, अजीत मौर्या, चंदन सिंह और अजय उर्फअज्जू के खिलाफ अमानत में ख्यानत, जालसाजी व धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया । वहीं एक आरोपी अजीत मौर्या को दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी मूलरूप से गोंडा के जलालपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक यह पूरा गिरोह बिहार और यूपी में फैला हुआ है। गिरोह के सदस्य व्यापारियों को निशाना बनाकर उनके साथ टप्पेबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें