फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी व बारिश से मलिहाबाद फलपट्टी को तगड़ी चोट, काला पड़ जाएगा आम, नहीं मिलेंगे दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को आंधी के साथ हुई बारिश ने फलपट्टी के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से बाग व पेड़ गीले हो चुके हैं। इसके चलते दो दिन तक टूट नहीं हो सकेगी। इस दौरान पत्तियों की कालिख लगने से आम गंदे हो जाएंगे और इनके अच्छे दाम नहीं मिल पाएंगे। इससे व्यापारी परेशान हैं। कारोबारी रामगोपाल, अशर्फी लाल, संजय सिंह, संजीत सिंह, पप्पू रावत और विमल ने बताया कि यदि कल धूप निकली तो भी पेड़ सूखने में कम से कम दो दिन तो लग ही जाएंगे। इससे जो आम तोड़े जाने के लिए तैयार थे उन पर पानी से भीगी पत्तियों की कालिख लगना तय है। इसके बाद वो 10 रुपये से कम कीमत पर बिकेंगे। मलिहाबाद फल मंडी के अध्यक्ष नसीम बेग ने बताया कि एक जून से मंडी लगी है, लेकिन खरीदार नहीं हैं। 50 फीसदी से अधिक माल तो पड़ा ही रह गया है। एक व दो जून को आम 10 से लेकर 17 रुपये तक और बहुत अच्छा होने पर 24 रुपये किलो बिका है। चार-पांच तारीख से खरीदार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन आंधी-पानी ने आम के औने-पौने दाम लगाने को मजबूर किया है। कारोबारी परवेज खान ने बताया कि मुंबई गई आम की गाड़ियां यूं ही खड़ी हैं। माल डंप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें